खूबसूरत मॉडल इश्प्रीत हत्याकांड का आरोपी जयराज गिरफ्तार

खूबसूरत मॉडल इश्प्रीत हत्याकांड का आरोपी जयराज गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

एमडी का नशा देकर मारा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 31 जुलाई। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने खूबसूरत मॉडल इश्प्रीत हत्याकांड के आरोपी जयराज तंवर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जयराज ने इश्प्रीत को एमडी का नशा करवाया और पिस्तौल दिखा फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी।

pop ronak
BC opening

26 जुलाई की शाम को बीकाजी सर्किल से आगे कानासर की ओर जाने वाले मार्ग पर केशवकुंज कॉलोनी के कमरे में खतूरिया कॉलोनी निवासी इश्प्रीत का शव फंदे पर लटका मिला था। कमरे में ही चौतीना कुआं निवासी युवक जयराज तंवर बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इश्प्रीत हत्याकांड का आरोपी जयराज गिरफ्तार, एमडी का नशा देकर मारा

पुलिस ने इश्प्रीत के हत्या के आरोप में जयराज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि जयराज ने इश्प्रीत को कमरे में ले जाकर एमडी का नशा करवाया। उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और फंदे पर लटकने के लिए मजबूर किया। उसके पैरों के नीचे से स्टूल हटा दी जिससे इश्प्रीत की मौत हो गई।

वारदात से पहले जयराज ने इश्प्रीत के पवनपुरी और खतूरिया कॉलोनी स्थित दो मकान अपने नाम करवाए लिए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि इश्प्रीत के पिता गुरदीपसिंह सिख ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था तथा आरोप लगाया था कि जयराज डरा-धमकाकर इश्प्रीत को जबरन शादी के लिए मजबूर करता था।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *