जेवरात व्यापारी से लूट, दो बाइक पर सवार 4 नकाबपोश बदमाश 10 लाख के जेवरात लेकर फरार

जेवरात व्यापारी से लूट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

नोखा , 24 मई। नोखा कस्बे में शुक्रवार रात एक जेवरात व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बाईपास सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हियांदेसर गांव निवासी देवीलाल सोनी की जेवरात की दुकान नोखा गांव से बाईपास को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर स्थित है। वह हमेशा की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर गांव की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान बाईपास सड़क मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार युवक आए, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने देवीलाल को धक्का देकर गिरा दिया और सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बैग में 35 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ की है। थाना अधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि लूट की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *