जीतो महिला विंग ने टीबी हॉस्पिटल में वितरित किए कम्बल

जीतो महिला विंग ने टीबी हॉस्पिटल में वितरित किए कम्बल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 6 दिसम्बर । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग बीकानेर चैप्टर द्वारा टीबी हॉस्पिटल में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि बीकानेर में बीते तीन-चार दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हॉस्पिटल, रैन-बसेरे, फुटपाथ आदि स्थानों पर जरुरतमंदों को कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में मंगलवार को पीबीएम परिसर स्थित टीबी हॉस्पिटल में जीतो महिला विंग द्वारा 125 कम्बल वितरित किए गए। प्रियंका बैद ने बताया कि समय पर और सही पात्र को दी गई सेवा ही श्रेष्ठ धर्म है। इस दौरान रेणु गुजरानी, चाँदनी सुराना, चंचल चौरडिय़ा, सुनीता रांका, रंजना सुराना, प्रियंका बैद एवं तारा डागा उपस्थित रहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *