परपीड़ा हरने वाले कन्हैयालाल बोथरा का जिला स्तर पर सम्मान

परपीड़ा हरने वाले कन्हैयालाल बोथरा का जिला स्तर पर सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 अक्टूबर 2025। जसकरण बोथरा फाऊंडेशन के कन्हैयालाल बोथरा को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों की सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला कलक्टर बीकानेर, जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
जिला कलक्टर ने की सराहना
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कन्हैयालाल बोथरा का सम्मान करते हुए कहा कि, “मनुष्य के अंदर जब साक्षात भगवान का वास होता है तब व्यक्ति परपीड़ा को समझते हुए मानव सेवा के मार्ग पर चलता है।” उन्होंने कहा कि बोथरा जैसे व्यक्ति ही मंदबुद्धि, असहाय और लाचार व्यक्तियों का सहारा बनते हैं, जो समाज से निर्वासित हो चुके हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशिष्ट योगदान
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने कहा कि समाज में ऐसे लोग विरले ही होते हैं जो निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने बोथरा के सम्मान को सभी के लिए गौरव का विषय बताया। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि कन्हैयालाल बोथरा समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहे हैं, साथ ही धार्मिक संस्थाओं को भी उनका सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर परमात्मा की असीम अनुकंपा होती है, वही मानव सेवा के क्षेत्र में अपना परचम फहराता है। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, अति. जिला कलक्टर शहर रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल अहुजा, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार सहित धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *