कलयुग के श्रवण कुमार है कन्हैयालाल मूंधड़ा – वंदना सिंघवी

कलयुग के श्रवण कुमार है कन्हैयालाल मूंधड़ा - वंदना सिंघवी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 6 मार्च। श्रीमती सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा वर्तमान युग के श्रवण कुमार है । यह शब्द संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने मूंधड़ा फाऊंडेशन द्वारा जरूरतमंद घुटना रोगियों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण प्रकल्प के अवसर पर कहे ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सिंघवी ने बताया कि पौराणिक कथाओं में अपने बुजुर्गों की सेवा और सुश्रुषा के लिए श्रवण कुमार के बारे में सुनने को मिलता था और आज वर्तमान में जरूरतमंद लोगों को अपना परिवार मानते हुए उनके कष्टों को अपना कष्ट मानना मूंधड़ा परिवार का प्रशंसनीय कदम है ।

pop ronak

ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा 10 घुटना रोगियों के निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण प्रकल्प के तहत अहमदाबाद के के डी अस्पताल भिजवाया गया है । पूर्व में भी इस प्रकल्प के तहत 29 घुटना रोगियों का बीकानेर व अहमदाबाद में निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किया गया था । इस अवसर पर नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, संतोष आसोपा, नारायण तिवाड़ी, धीरज पारीक, सुनीता पारीक आदि उपस्थित हुए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *