कुसुम देवी डागा स्मृति निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार 4 मार्च को

कुसुम देवी डागा स्मृति निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार 4 मार्च को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 फ़रवरी।  मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में सोलहवां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर आगामी सोमवार 04 मार्च को आयोजित होगा ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 16 वर्ष पहले प्रारंभ किये गये निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर इस वर्ष 16वां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण सोमवार, 4 मार्च को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा, नया शहर थाने के पीछे आयोजित होगा ।

pop ronak

कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को हाथों हाथ निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे ।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेन्द्र जैन ने बताया कि सोमवार 4 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा, पंजीकरण उपरांत चिकित्सक-मरीज संवाद होगा, फिर निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे । जैन ने बताया कि अनुभवी चिकित्सक डॉ हेमन्त व्यास, डॉ मारूती नंदन स्वामी, डॉ सुभाष भास्कर एवं डाॅ भारती पुरोहित शिविर में सेवाएँ प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *