मकान की दीवार ढहने से मजदूर की मौत,पांच कारीगर घायल

मकान की दीवार ढहने से मजदूर की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • अंडरग्राउंड में बना रहे थे दीवार, हादसे में पांच कारीगर घायल

बीकानेर , 28 जून। बीकानेर के सार्दुलगंज एरिया में एक मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की है, जिसके बाद घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दीवार ढहने के समय छह मजदूर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि एक की मौत के अलावा शेष पांच की जिंदगी बच गई।

pop ronak

मकान में अंडरग्राउंड बनाते हादसे

सार्दुलगंज में एक मकान में अंडरग्राउंड का निर्माण हो रहा था। अचानक एक दीवार ढह गई और काम कर रहे आम्बासर गांव के छगनलाल मेघवाल पर गिर गई और मौत हो गई। वहीं जेठाराम, पूनम, झूमरराम, मांगीलाल, जेठमल भी घायल हो गए।

घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक छगनलाल के बड़े भाई ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दीवार ढहने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *