बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन 5 सितंबर को

बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल पुस्तक "युवा उड़ान" का विमोचन 5 सितंबर को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 2 सितम्बर । बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के तत्वाधान में पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स पर आधारित पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि जैन स्नातकोत्तर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एस. सी. जैन होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को सकारात्मक दिशा और प्रेरणा देने के उद्देश्य से लिखे गए विभिन्न आलेखों से समृद्ध इस पुस्तक का विमोचन शनिवार को मूर्ति सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह के लिए बीकानेर की विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

pop ronak