बीकानेर में लॉरेंस गैंग का हमला -कांग्रेस नेता के घर पर 7 राउंड फायरिंग

बीकानेर में लॉरेंस गैंग का हमला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

हरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी 

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 10 सितंबर। बीकानेर में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे, कुख्यात लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने कांग्रेस नेता धनपत चायल और उनके भाई सुखदेव चायल के घर पर ताबड़तोड़ 7 राउंड फायरिंग की। हमले से घर के शीशे टूट गए और दीवारों व दरवाजों पर गोलियों के निशान मिले हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर मिली धमकी, ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर ली है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये फायरिंग हमने करवाई है। इसको हमारे फोन की रिंग सुनाई नहीं दे रही थी, इसलिए हमने ये छोटी सी वॉर्निंग दी है। आगे टाइम रहते लाइन पर आ जाएगा, वरना अब सीधे सीने में गोली मारेंगे।” इस पोस्ट ने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक पर आकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। फुटेज में गोलियों की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर मिली धमकी, ली हमले की जिम्मेदारी

धनपत चायल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का फोन आया था। धमकी देने वाले ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी थी। इस घटना के बाद, पुलिस ने रोहित गोदारा के पैतृक आवास पर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ भी की है।

इससे पहले 7 सितंबर को भी बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गों को चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। इस ताजा फायरिंग की घटना को बदमाशों ने उसी कार्रवाई का जवाब माना है। यह घटना बीकानेर की कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी करती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *