ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर तक़रीर का आयोजन

ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) के उर्स मुबारक पर तक़रीर का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर 12 जून। ख्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती (रह.) का 14 वा उर्स मुबारक पर दाऊजी मंदिर के समीप पीर साहब की गली में तकरीर का आयोजन किया गया। गद्दीनशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती ने बताया कि कार्यक्रम में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई । चिश्ती ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैय्यद मुहम्मद आलमगीर अशरफ ने दीन और दुनिया में कामयाबी के लिए औलिया अल्लाह के आदर्शो को जीवन में उतारने का आव्हान किया । कार्यक्रम के संयोजक हाफिज कारी शफीकुर्रहमान अशरफी थे ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में हाफिज नौशाद अहमद कादरी, गुलाम मईनुद्दीन जामी, मोहम्मद रमजान सुलेमानी विशेष आमंत्रित थे । चिश्ती ने बताया कि कव्वाली के कार्यक्रम में जोधपुर शौकत अंदाज रूहानी के लिए विशेष आमंत्रित थे। उन्होंने बताया कि पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती के संरक्षण तथा पीर सैय्यद सोहैल हुसैन चिश्ती, कारी सैय्यद शोहेब हुसैन चिश्ती की सदारत में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *