अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने दी श्रद्धांजलि
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 13 जून। अहमदाबाद विमान हादसे में असामयिक निधन हुए व्यक्तियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के डॉक्टर्स और स्टाफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के समस्त स्टाफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
डॉ. गुंजन सोनी ने कहा, “यह हादसा अत्यंत दुखद है। हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।” सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *