अप्रेल 2024 माह में 117 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

गंगाशहर, 29 अप्रैल । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में अप्रेल 2024 माह में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 376 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 117 रोगियों में से 11 रोगियों के फेको/फोल्डेबल लेन्स पद्धति से व 106 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये।

pop ronak

अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मदान, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 25) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मई, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *