लायंस क्लब मीनमबाक्कम ने मनाया ‘आनंदोत्सव’ यूनिक कार्निवल

लायंस क्लब मीनमबाक्कम ने मनाया 'आनंदोत्सव' यूनिक कार्निवल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • 13 एन.जी.ओ संस्थाओं से 900 से अधिक बच्चों एवम् बुजुर्ग हुए शामिल

चेन्नई , 30 दिसम्बर। लायंस क्लब मीनमबाक्कम, चेन्नई ने वाई. एम. सी.ए रॉयपेटा के प्रांगण में मेगा कार्निवल- आनन्दोत्सव यूनिक कार्निवल का आयोजन किया। जिसमें चेन्नई एवं मुफसल के 13 अनाथाश्रम से लगभग 900 बच्चों एवम् उम्रदराज लोगों ने भाग लिया व पूरे आनंद और उल्लास के साथ पूरा दिन बिताया। सभी के लिए मनोरंजन हेतु गेम्स के स्टाल लगाए गए, जिसमे रिंग, बलून शूटिंग, सांप- सीढ़ी, उछल- कूद आदि का सभी ने भरपूर आनंद लिया। स्टेज शो में जादूगर ने अपने करतब दिखाए और अलग अलग सिनेमा स्टार के किरदार में नृत्य एवम् गीतों की प्रस्तुति दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुर्गेश कुमार लॉयन प्रेम कुमार, लायंस महेश एवं मल्टीपल से राजेश दवे, डायमंड जुबली अध्यक्ष संजय जैन, डायमंड जुबली चेयरमैन जयंतीलाल तेलीसरा, चेयरमैन किशोर गोलेच्छा ने दीप प्रज्वलित कर किया। लॉयंस जयंतीलाल तेलीसरा ने बताया कि मीनमबाक्कम क्लब हर वर्ष विशेष अनाथ बच्चो के लिए यात्रा एवम् दर्शन का आयोजन करता आ रहा है और इस वर्ष मार्च में 165 बच्चों को अयोध्या के दर्शन एवं निकट भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

pop ronak

मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग तमिलनाडू के सदस्य प्रवीण टाटीया ने कार्निवल के आयोजन की प्रशंसा की और बच्चों की खुशी देखकर आनंदित हुए। पूरे कार्निवल के दौरान पेय, स्नैक्स एवम् भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। इस आयोजन में अशोक कोठारी, सुरेश जैन, राजू, सपना, जशित गोगड़, राजेश, सरिता, मुकुल सुराणा, सुरेश मुथा, विजय गेलड़ा, महावीर जैन, माणकचंद कोठारी, विनोद मोदी का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी बच्चों, बुजुर्गों को गिफ्ट दिए और यातायात साधनों द्वारा उन्हें गंतव्य स्थल पर भेजा गया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव निलेश जैन ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *