मतदान प्रतिशत बढाने हेतु संकल्पित करवाया

मतदान प्रतिशत बढाने हेतु संकल्पित करवाया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा से बीकानेर जिला उद्योग संघ मतदान प्रतिशत बढाने हेतु संकल्पित | घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों में आमंत्रण पत्र बांटे।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर की प्रेरणा से एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के मार्गदर्शन में सचिव वीरेंद्र किराडू, विमल दम्माणी, विजय चांडक एवं भंवरलाल चांडक ने जस्सूसर गेट स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों व घरों में मतदाताओं को लोकसभा आमचुनाव के आमंत्रण पत्र व पीले चावल बांटकर मतदान प्रतिशत बढाने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपने घर, परिवार, मोहल्ले व अपने सगे संबंधियों से 19 अप्रेल को अधिकाधिक मतदान करने हेतु जागरूक करने हेतु प्रेरित किया | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि वर्तमान में आगामी बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा से मतदान प्रतिशत बढाने हेतु 19 व 20 तारीख को अंगुली पर मतदान पश्चात लगाई गई स्याही का निशान दिखाने पर 71 व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा 3 से लेकर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जायेगी | साथ ही आमंत्रण पत्र व पीले चावल बांटकर मतदाताओं को लोकतंत्र में पूरी आस्था तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की गई |

pop ronak
BC opening

बीकानेर जिला उद्योग संघ व जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर की शत प्रतिशत मतदान की भावना को आत्मसात करने के लिए कृत संकल्पित है |

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *