बॉस-लेडी’ थीम के साथ मदुरै महिला मंडल ने मनाया नव वर्ष का जश्न

'बॉस-लेडी' थीम के साथ मदुरै महिला मंडल ने मनाया नव वर्ष का जश्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै, 6 जनवरी। मदुरै महिला मंडल के तत्वावधान में पिछले दिनों स्थानीय तेरापंथ भवन में नए साल के आगमन का भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष उत्सव को ‘बॉस-लेडी’ थीम पर आधारित रखा गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती डिंपल बागरेचा द्वारा प्रस्तुत मंगल चरण से हुआ, जिसके पश्चात महिला मंडल की अध्यक्षा दीपिका फूलफगर ने कार्यक्रम में पधारीं सभी बहनों का आत्मीय स्वागत किया और आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्सव के दौरान गेम्स, फन और संगीत की त्रिवेणी ने समां बांध दिया। सभी प्रतिभागियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘थीम प्राइज’ रहा, जिसमें वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। निर्णायक (जज) की महत्वपूर्ण भूमिका कोषाध्यक्ष श्रीमती नैना पारख, सोनल दुधेड़िया और डिंपल बागरेचा ने कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा दुगड ने किया।

pop ronak

प्रतियोगिता के परिणाम और समापन
‘बॉस-लेडी’ थीम प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार विजेता इस प्रकार रहीं। प्रथम स्थान: श्रीमती दीपिका फूलफगर, द्वितीय स्थान: मधु पारख और बबिता लोडा, तृतीय स्थान: डिपंल कोठारी,

कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल की मंत्री श्रीमती मधु पारख ने सभी उपस्थित सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अध्यक्षा दीपिका फुलफगर और सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *