महावीर इंटरनेशनल ने गंगाशहर स्कूल में छात्राओं को वितरित किए स्वेटर

महावीर इंटरनेशनल ने गंगाशहर स्कूल में छात्राओं को वितरित किए स्वेटर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/गंगाशहर, 7 जनवरी। नववर्ष के प्रथम सप्ताह को सेवा कार्यों के रूप में मनाते हुए महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र ने परोपकार की एक नई मिसाल पेश की है। बुधवार को गंगाशहर स्थित राजकीय करनाणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं को कड़ाके की ठंड से बचाने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले स्वेटर वितरित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह पुनीत कार्य पुष्पा देवी और सुरेंद्र जैन के आर्थिक सौजन्य से संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शीत लहर से सुरक्षा प्रदान करना था, बल्कि समाज में ‘सेवा, संवेदना और सहयोग’ की भावना को भी जागृत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान देख अतिथियों ने संतोष व्यक्त किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा चावला की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकानेर के व्यापारिक और सामाजिक जगत के महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र के अध्यक्ष वीर नरेन्द्र सुराणा, सचिव वीर धर्मचन्द सेठिया। वीर कन्हैया लाल बोथरा (अध्यक्ष, जैन महासभा), श्री डी.पी. पचीसीया (अध्यक्ष, जिला उद्योग संघ), वीर मेघराज बोथरा (अध्यक्ष, आदर्श शिक्षण संस्थान)। वीर सुमति लाल बांठिया, इंजीनियर वीर प्रवीण मित्तल, सीए वीर कोणिक सेठिया, सचिन बांठिया और दानमल तातेड़ उपस्थित हुए।

भविष्य के लिए प्रतिबद्धता
कार्यक्रम का सफल संयोजन सीए कोणिक सेठिया द्वारा किया गया। समारोह के अंत में अध्यक्ष वीर नरेन्द्र कुमार सुराणा ने सभी भामाशाहों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *