महावीर जन्म कल्याणक- रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र से पहली बार निकलेगी भव्य शोभायात्रा; सुराणा स्वाध्याय भवन में जुटी जैन समाज की शक्ति
महावीर जन्म कल्याणक- रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र से पहली बार निकलेगी भव्य शोभायात्रा


बीकानेर, 23 मार्च 2026 (सोमवार)। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर बीकानेर का जैन समाज इस वर्ष एक नया इतिहास रचने जा रहा है। रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुराणा स्वाध्याय भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 31 मार्च को पहली बार रानीबाजार क्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस पहल से शहर के बाहरी क्षेत्रों में निवास कर रहे जैन धर्मावलंबियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


बाहरी क्षेत्रों के जैन बंधुओं की सक्रिय सहभागिता
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरबंश लाल जी जैन ने बताया कि जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा एवं महामंत्री जतन संचेती के सहयोग से इस वर्ष आयोजन का दायरा बढ़ाया गया है। बैठक में रानीबाजार, शर्मा कॉलोनी, सार्दुल गंज, व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, करणी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर और मुक्ताप्रसाद कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महासभा के पूर्व अध्यक्ष इंद्रमल जी सुराणा ने सभी समाज बंधुओं से आग्रह किया कि वे इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें।


31 मार्च का रूट चार्ट: सुराणा भवन से नसियां जी तक
बैठक में शोभायात्रा के सुचारू संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार।
प्रस्थान: 31 मार्च को प्रातः 7:00 बजे सुराणा स्वाध्याय भवन (रानीबाजार) से शोभायात्रा वाहनों और भव्य झांकियों के साथ रवाना होगी।
संगम: प्रातः 7:30 बजे यह यात्रा दिगंबर जैन नसियां जी पहुँचेगी, जहाँ यह मुख्य शोभायात्रा में समाहित होकर शहर के अंदरूनी मार्गों से होते हुए श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी मंदिर पहुँचेगी।
तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा
जैन महासभा के उपाध्यक्ष संजय जैन सांड एवं संयुक्त सचिव मनीष नाहटा ने तीन दिवसीय (29 से 31 मार्च) कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
29 मार्च (सेवा दिवस): तेरापंथ भवन, गंगाशहर में नवकार महामंत्र जाप, रक्तदान शिविर और अस्पतालों में फल वितरण।
30 मार्च (भक्ति संध्या): सायं काल श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी मंदिर में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति।
31 मार्च (मुख्य समारोह): त्रिवेणी शोभायात्रा (गंगाशहर-भीनासर, बीकानेर शहर एवं रानीबाजार) का संगम और तेरापंथ भवन में सामूहिक एकासन।
प्रमुख उपस्थिति
बैठक में विजय सिंह बैद, संतोष बांठिया, डॉ. जे.एस. मेहता, हरीश नाहटा, विनोद बैठक में जैन समाज के विभिन्न संघों से, क्षेत्रों से एवं महिला वर्ग की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा सभी ने उत्साहपूर्वक सहयोग एवं समर्थन देने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक में हरबंश लाल जैन, इंद्रमल सुराणा, विजय सिंह बैद, संतोष बांठिया, डॉ जे एस मेहता, हरीश नाहटा, अरुण जैन, विनोद खजांची, महेंद्र सुराणा, किशन बोथरा, राजेन्द्र सोनावत, नरपत बोथरा, भूषण जैन, तरुण महनोत, सुरेश जैन, सुदर्शन कोठारी, अजय बोथरा, अमित बोथरा, संतोष नाहर , नितेश आसानी, जेठमल बुच्चा, अभियन्त कोचर, बाबुलाल जैन, गौरव जैन, मोहित श्रीश्रीमाल, मनीष नाहटा , संजय जैन सांड एवं महिला वर्ग में शांता भूरा, विजय श्री कोचर, स्वीटी बोथरा उपस्थित रहे ।
