बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग

बस स्टैंड के पास किराना दुकान में भीषण आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • लाखों का सामान जलकर खाक

बीकानेर (देशनोक), 22 मार्च 2026 (रविवार)। देशनोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रासीसर बस स्टैंड के समीप शनिवार देर रात एक किराना (परचून) दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शॉर्ट सर्किट की आशंका; सुबह तक मचा रहा कोहराम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शनिवार देर रात लगी थी, लेकिन रविवार तड़के इसने उग्र रूप धारण कर लिया। सुबह जब दुकान से काला धुआं और ऊंची लपटें उठती दिखीं, तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

pop ronak

दमकल टीम की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही देशनोक नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा के समन्वय से राहत कार्य शुरू किया गया। दमकल वाहन चालक मनोहर दान और फायरमैन धनराज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाके में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्रशासन की चेतावनी: बिजली वायरिंग की कराएं जांच
हादसे के बाद नगरपालिका प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम की शुरुआत को देखते हुए अपने प्रतिष्ठानों में बिजली की वायरिंग की नियमित जांच करवाएं। साथ ही, दुकानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण (Fire Extinguishers) अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *