महेश कुमार पवार को हास्य नाटक लेखन फास्ट फूड के लिए निर्मला स्मृति हिंदी साहित्य समिति द्वारा साहित्य रत्न से कुरुक्षेत्र में सम्मानित

महेश कुमार पवार को साहित्य रत्न से सम्मानित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

कुरुक्षेत्र, 6 अक्टूबर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व सचिव महेश कुमार पंवार जोधपुर को निर्मला स्मृति हिंदी साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है । कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य उत्सव एवं सम्मान समारोह 2024 में चरखी दादरी की साहित्यिक समिति निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति की ओर से दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महेश के पंवार को यह पुरस्कार उनके प्रेरणादायी साहित्य में योगदान और विशेष कर उनकी प्रकाशित पुस्तक फास्ट फूड के लिए दिया गया है । 29 सितंबर को आयोजित इस साहित्य समारोह में देश-विदेश के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित हुए । सम्मान समारोह में देश-विदेश के 51 साहित्यकारों को अलग-अलग विधाओं में अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया । गौरतलब है कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व सचिव साहित्यकार महेश के पवार बीकानेर के प्रगतिशील नाट्य संस्था सृजन नाट्य संस्थान के उपाध्यक्ष भी रहें है ।

pop ronak

बीकानेर में सृजन से जुड़कर महेश कुमार पवार ने बीकानेर में बच्चों के नाटक सहित वयस्क नाटकों का लेकर निर्देशन किया है । केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से सृजन नाट्य संस्थान द्वारा चलाए गए विभिन्न शिविरों में बीकानेर के कई कलाकारों को महेश कुमार पंवार ने नाट्य विधा का प्रशिक्षण भी दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *