गांदरबल में बड़ा हादसा: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गांदरबल में बड़ा हादसा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गांदरबल, जम्मू-कश्मीर, 30 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही एक बस सिंध नदी में गिर गई। यह घटना भारी बारिश के बीच कुल्लन के पास हुई, जब बस कुल्लन पुल से नीचे उफनती नदी में जा गिरी।घटना के बाद हड़कंप मच गया। SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड की जॉइंट टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि सेना के सभी जवानों को बचा लिया गया है। हालांकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। ड्राइवर भी घायल हुआ है।                                                      बचाव अभियान जारी
बस के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन खोज व बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बस में मौजूद जवानों की तलाश जारी है और लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रारंभिक जानकारी और स्थिति
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बस चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार सभी कर्मियों को बचा लिया गया है, हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने जवान सवार थे। हादसे के बाद ITBP जवानों के कुछ हथियार भी नदी में बह गए हैं, जिनमें से तीन हथियार अब तक बरामद किए जा चुके हैं। घटना स्थल पर लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण बचाव कार्यों में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। यह घटना दर्शाती है कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नदियाँ उफान पर हैं और सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *