बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलिंग रन का आयोजन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फिटनेस के साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

pop ronak

बीकानेर, 21 मार्च। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली साइकिलिंग रन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को उत्साहपूर्वक किया गया।

जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेन्द्र कुकणा ने बताया कि साइकिलिंग रन का शुभारंभ संभागीय मुख्य वन संरक्षक हनुमान राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर आईजीएनपी के चीफ इंजीनियर विवेक गोयल तथा जीएसटी विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती चित्रा सिंह,उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश, उप वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री संदीप कुमार छलानी, उप वन संरक्षक लखन सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रभान सिंह (जोड़बीड) एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (वन्यजीव) वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुकणा ने बताया कि यह साइक्लिंग रन शहीद स्मारक पब्लिक पार्क से प्रारंभ होकर मरुधरा बॉटनिकल गार्डन, बीछवाल तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।साइक्लिंग रन में प्रतिभागियों ने फिटनेस, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश प्रसारित किया।

साइकिलिंग रन में अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम, एनएलसी अधिकारी राजेश चौधरी, राम प्रसाद, श्रवण, ललित, जेठाराम गाट, बस्तीराम बिश्नोई, सुरेंद्र एवं अजय जावा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
—-
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रदर्शनी सह व्यापार मेला 22 से 24 मार्च तक ग्रामीण हाट में

बीकानेर, 21 मार्च। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों एवं लाभार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु 22 से 24 मार्च 2026 तक ग्रामीण हाट में प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा।

एमएसएमई सहायक निदेशक श्री तरुण भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन व जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित हो रहे इस मेले का उद्घाटन रविवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि करेंगी। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक आयोजित होगा। मेले में करीब 60 स्टॉल लगाई जाएगी।

भटनागर ने बताया कि मेले का उद्देश्य विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना, व्यवसाय का विस्तार करना, नए अवसरों की तलाश, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा नेटवर्किंग के माध्यम से ज्ञान वृद्धि करना है।

इस प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने हेतु पात्रता के अंतर्गत लाभार्थियों के पास विश्वकर्मा पहचान पत्र एवं उद्यम पंजीकरण होना अनिवार्य है। सभी पात्र लाभार्थियों को निशुल्क स्टॉल प्रदान किए जाएंगे। स्टॉल की संख्या सीमित होने के कारण पहले आवेदन करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
—-

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर को प्रतिनिधित्व

मनीष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महावीर ओझा बने संयुक्त महामंत्री

बीकानेर, 21 मार्च। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के मनीष शर्मा व महावीर ओझा को शामिल किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता मनीष शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपखंड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला में कार्यरत एवं संघ के वर्तमान जिलाध्यक्ष महावीर ओझा को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है।

शर्मा व ओझा की नियुक्ति पर बीकानेर के राजस्व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। अशोक सिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर जीनगर, संजय पुरोहित, हनुमान आचार्य, लीलाधर बोहरा, मनीष जोशी, जगदीश किराडू, राजेश किराडू, विवेक व्यास, हितेश श्रीमाली, नितिन सिंह, नरेन्द्र चौधरी, सतपाल सिंह, मनीष श्रीमाली सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
=========
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया नेशनल न्यूज लाइव चैनल कार्यालय का उद्घाटन

मीडिया में नैतिकता और जिम्मेदारी पर रखे विचार, मंत्रोच्चार के साथ हुआ विधिवत पूजन

बीकानेर, 21 मार्च। सुदर्शना नगर में नेशनल न्यूज लाइव चैनल एवं विभिन्न न्यूज पोर्टल्स के नए कार्यालय का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें संतोषानंद महाराज ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और नवस्थापित कार्यालय के सफल संचालन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राजेन्द्र कुमार नायक ने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि आज पत्रकारिता केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाती है। उन्होंने निष्पक्षता, सत्यता और नैतिक मूल्यों को पत्रकारिता की आधारशिला बताया।

डॉ. हरिशंकर आचार्य ने डिजिटल युग में मीडिया की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूचना की तेजी के साथ उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि, मीडिया के एथिक्स को समझें। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इससे पहले अतिथियों ने फीता खोलकर कार्यालय का उद्घाटन किया। नायक ने पोडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया तथा वीडियो संदेश भी दिया।

रामदयाल भाटी ने स्वागत उद्बोधन दिया। नेशनल न्यूज लाइव चैनल के संभाग ब्यूरो हेड जय सिंह चौहान ने नेशनल न्यूज लाइव चैनल, अनुशासित वाणी न्यूज पोर्टल, सच राजस्थान न्यूज पोर्टल, दैनिक थार संवाद समाचार पत्र और भारत न्यूज 24 के संचालन से संबंधित जानकारी दी। यतेंद्र चढ्ढा ने आभार जताया।

समारोह में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह मेड़तिया, राजीव जोशी, रामरतन मोदी, डॉ. रामदयाल भाटी, मोहन कड़ेला, बाबू सिंह कच्छावा, अशोक प्रेमी, मुकुंद खंडेलवाल, ओमप्रकाश सोनगरा, विजय सिंह राठौड़, प्रमोद मोदी, एड. बहादुर सिंह निमोरिया, अख्तर चूड़ीगर, सलीना खान, कमल सैन, गायत्री, त्रिलोक सिंह, अमित राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह राठौड़ एवं संजीव पाराशर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया गया कि यह नया कार्यालय बीकानेर में पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
=============

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर मरुधरा वानस्पतिक उद्यान में कौशल उन्नयन कार्यशाला आयोजित

बीकानेर, 21 मार्च। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग द्वारा बीछवाल के मरुधरा वानस्पतिक उद्यान (बॉटनिकल गार्डन) में कौशल उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एरिड हॉर्टिकल्चर (CIAH) के वैज्ञानिक हनुमान राम एवं प्रगतिशील कृषक रामेश्वर लाल ने किया।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) संदीप कुमार छलानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर इस वर्ष की थीम ”वन एवं अर्थव्यवस्थाएं” रही, जिसका उद्देश्य वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली वनस्पतियों को एग्रोफोरेस्ट्री तकनीक के माध्यम से आर्थिक रूप से उपयोगी बनाना है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न वृक्ष प्रजातियों एवं वनस्पतियों के संवर्धन, रोपण की आधुनिक विधियों तथा ग्राफ्टिंग तकनीक पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान मरुधरा बोटैनिकल गार्डन में खेजड़ी एवं बेर के पौधों पर ग्राफ्टिंग तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

इससे पूर्व क्षेत्रीय वन अधिकारी जोड़बीड चंद्रभान सिंह तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी (वन्यजीव) श्रीमती सरोज द्वारा साफा पहनाकर स्वागत अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उप वन संरक्षक (वन्यजीव), बीकानेर संदीप कुमार छलानी द्वारा प्रशिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।कार्यशाला में वन विभाग के कर्मचारियों, वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा वन मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *