भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, सुमन छाजेड़ ने घोषित किए 10 मंडलों के प्रभारी, बूथ स्तर पर मजबूती की तैयारी

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की दिशा में जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों की पालना करते हुए शहर के सभी 10 मंडलों के लिए प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन को धार देने के लिए अनुभवी चेहरों पर दांव
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने प्रभारियों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई टीम के माध्यम से भाजपा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी संगठनात्मक पकड़ को और पुख्ता करना चाहती है।

pop ronak

इन दिग्गजों को मिली मंडलों की कमान
मीडिया संयोजक कमल गहलोत द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिले के प्रमुख पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है:

पुरानाशहर मंडल: जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नयाशहर मंडल: जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला को जिम्मेदारी मिली है।

जस्सूसर मंडल: जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को प्रभारी बनाया गया है।

गोपेश्वर मंडल: जिला कार्यालय सह मंत्री रामकुमार व्यास को कमान सौंपी गई है।

मुक्ताप्रसाद मंडल: जिला मंत्री विनोद करोल प्रभारी होंगे।

लालगढ़ मंडल: जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष को नियुक्त किया गया है।

जूनागढ़ मंडल: जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल प्रभारी होंगे।

गंगाशहर मंडल: जिला उपाध्यक्ष दीपक पारिक को जिम्मेदारी दी गई है।

रानीबाजार मंडल: जिला महामंत्री कौशल शर्मा और शिवबाड़ी मंडल हेतु जिला मंत्री तरुण स्वामी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मिशन 2026 की ओर कदम
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंडल स्तर पर इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचेगी। प्रभारियों की इस घोषणा के साथ ही शहर भाजपा में नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *