ममता पुरोहित उपाध्यक्ष घोषित

विश्व गौरेया दिवस और राजस्थान स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar


बीकानेर , 1 दिसम्बर।
माधव महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक आज शनिवार को अध्यक्ष उमेश पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संस्था संरक्षक सुखदेव और रामचंद्र ने संस्था द्वारा किये गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संरक्षक ने बताया की सस्था पिछले कई वर्षो से समाज हित में कार्यरत है। सचिव मंजू देवी ने बताया आगामी कार्यक्रम जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा करवाने पर चर्चा की गई। जिस पर सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि संस्था छोटे बच्चो की यह प्रतियोगिता करवाने पर विचार कर रही है। जिसमे सभी स्कूलों ने प्रधानाचार्यो से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।

pop ronak

संस्था की उमा देवी ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिता करवाने से बच्चो का मानसिक विकास होगा। साथ ही उनका हौसला प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी बढ़ेगा। संस्था के सदस्य ममता पुरोहित को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष घोषित किया गया और उन्हें संस्था का कार्य ईमानदारी और लगन से करने की शपथ दिलाई गई।

बैठक में संस्था के राजेश्वरी, ममता, अशोक कुमार, संतोष कुमार, विपिन कुमार, मनोज, वशुदेव, नरसिंह ,शेर सिंह ,कुलदीप, भंवरलाल ,रमजान, कमरूदीन, हसन, भवानी, रमेश, ओमप्रकाश आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *