मतवाला-डॉ. गुप्त को साहित्य एवं शर्मा-आचार्य को पत्रकारिता अभय सम्मान से 20 को अर्पित होगा

मतवाला-डॉ. गुप्त को साहित्य एवं शर्मा-आचार्य को पत्रकारिता अभय सम्मान से 20 को अर्पित होगा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
स्व. भटनागर की पांचवी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि-शब्दांजलि अर्पित होगी।
बीकानेर , 18 जनवरी। पत्रकारिता को समर्पित, बौद्धिक चेतना के अग्रदूत कीर्तिशेष अभय प्रकाश भटनागर की पांचवी पुण्यतिथि मनाई जायेगी।  भटनागर जी  के  जीवन मूल्यों एवं उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए अवदान  माहान थे।
अभय प्रकाश  भटनागर जी की  सकारात्मक सामाजिक भूमिका को अक्षुण्ण रखने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु उनकी स्मृति में आयोजन रखा गया है।   स्वर्गीय अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान द्वारा उनकी पांचवीं पुण्यतिथि आगामी 20 जनवरी 2024 शनिवार को स्थानीय नागरी भण्डार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 3ः30 बजे आयोजित की जाएगी ।
         संस्थान सचिव सरोज भटनागर ने बताया कि इस पावन दिवस पर नगर के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार विशन मतवाला एवं वरिष्ठ आलोचक-शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त को साहित्य में किए गए अवदान के लिए अभय सम्मान अर्पित किया जाएगा । वहीं पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा एवं  पत्रकार-जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य को अभय सम्मान अर्पित किया जाएगा।
 इस प्रकार स्मृति संस्थान द्वारा नगर के गौरव को अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन दो साहित्यकारों एवं दो पत्रकारों का चयन स्मृति संस्थान के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया है।
स्व. भटनागर की स्मृति में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. गहलोत पूर्व कुलपति राजूवास बीकानेर होंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *