बीकानेर में पारा चालीस डिग्री सेल्सियस के पास-सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है दोपहर का तापमान, बारिश का इंतजार शुरू

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28 मार्च से आंधी-बारिश का नया दौर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 24 मार्च। बीकानेर में तापमान एक बार फिर बढ़ता जा रहा है, हालांकि आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद की जा सकती है। बीकानेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हे। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। एक-दो दिन में पारा चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को चौबीस घंटे में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। वहीं रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। ये दोनों ही सामान्य से अधिक है। दिन में जहां सामान्य से 3.2 डिग्री तापमान अधिक है। वहीं रात का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25-26 मार्च को पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किलामीटर प्रति घंटा चलने तथा आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटो के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल एक मजबूत पश्चिम विक्षोभ का अब इंतजार है, ताकि बारिश गर्मी से राहत दिला सके।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *