एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा पीयर रिव्यूड रेफरीड जर्नल शोध उन्नयन के संपादक मंडल में हुई शामिल

एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा पीयर रिव्यूड रेफरीड जर्नल शोध उन्नयन के संपादक मंडल में हुई शामिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 20 नवम्बर। एमजीएसयू की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व इतिहास विभाग की संकाय सदस्या डॉ. मेघना शर्मा को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च जयपुर की समीक्षित संदर्भित बहुविषयक त्रैमासिक शोध जर्नल के संपादक मंडल में शामिल किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रधान संपादक व सोशल साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. मेघना को उनकी निरंतर अकादमिक व शोध संबंधी उपलब्धियों के आधार पर जर्नल के संपादक मंडल में लिया गया है।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि जर्नल के परामर्श व संपादक मंडल में विभिन्न विषयों के विद्वानों को शामिल किया गया है जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिम विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, आमघाट, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश, बी. एन. विश्वविद्यालय, उदयपुर के अलावा गोधरा, गुजरात के विद्वान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *