दूध का दूध, पानी का पानी-शुध्द के लिए युध्द अभियान जेएनवी से शुरू

दूध का दूध, पानी का पानी-शुध्द के लिए युध्द अभियान जेएनवी से शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर,12 जनवरी। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर(उरमूल डेयरी)द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। उरमूल डेयरी के मार्केटिंग हैड मोहनसिंह खीचड़ ने बताया कि 13 जनवरी को श्रीदेव सरस बूथ जेएनवी कॉलोनी,14 जनवरी को मस्जिद के पास,जेएनवी थाना रोड,15 जनवरी को श्रीराम ज्यूस सेंटर-जेएनवी,16 शहीद दिलीप सिंह गैस एजेंसी के सामने-मुक्ताप्रसाद,17 जनवरी को सामुदायिक भवन- मुक्ताप्रसाद,18 जनवरी,मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में दूध के सैम्पल्स लेकर जांच की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नकली और मिलावटी दूध से होने वाली बीमारियों के बारे में भी घर घर पैम्पलेट बांटकर जानकारी मुहैया करवा कर आम उपभोक्ता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सरस दूध का 200मिली दूध का पाउच और नये साल का कलेण्डर मुफ्त में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

pop ronak

खीचड़ ने बताया कि आमजन इस अभियान चलाने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं कि यह अभियान पूरे वर्ष सतत चलना चाहिये।क्योंकि बाजार में नकली और मिलावटी दूध अत्यधिक मात्रा में बिक रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्तमान में 17 फरवरी तक चलेगा।बाद में आमजन की प्रतिक्रिया पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *