20 सवारियों से भरी मिनी बस पलटी परिवार की 6 महिलाएं घायल

20 सवारियों से भरी मिनी बस पलटी परिवार की 6 महिलाएं घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  •  गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

बीकानेर, 3 अप्रैल। बीकानेर के सेरुणा थाना क्षेत्र में बुधवार रात फिर सड़क हादसा हो गया। एक ही परिवार के 20 लोगों से भरी मिनी बस पलट गई। हादसे में 6 महिलाएं घायल हो गई। हालांकि किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं लगी है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र में ट्रेवलर बस की डंपर से टक्कर में एक की मौत हो गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी अनुसार- श्रीडूंगरगढ़ में एक गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए परिवार मिनी बस में आया था। स्कूल की मिनी बस में परिवार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस बीकानेर की ओर लौट रहा था। रास्ते में पशु आने से स्पीड में चल रही मिनी बस पलट गई। इस बस में सवार सभी 20 लोगों को चोट आई है लेकिन आगे बैठी छह महिलाओं को ज्यादा चोट आई है।

pop ronak

घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। घायल बीकानेर शहर के बताए जा रहे हैं। फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त मिनी बस को हटा दिया है और रास्ता फिर से शुरू कर दिया है।

ये लगातार दूसरी रात है। जब सेरुणा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। इससे पहले जयपुर जा रही एक ट्रैवल बस और डंपर की टक्कर हो गई थी, जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *