विधायक ने अपनी तनख्वाह से दिए पचास हजार

विधायक ने अपनी तनख्वाह से दिए पचास हजार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • भारी वर्षा के कारण गिर गया था हरि किशन का मकान

बीकानेर, 3 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को संवेदनशील पहल करते हुए गंगाशहर क्षेत्र में रहने वाले हरिकिशन माली को पचास हजार रुपए का चेक सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मानसून के दौरान आई भारी बारिश के कारण हरिकिशन का गंगाशहर के वार्ड चार स्थित मकान गिर गया था। तब विधायक ने देर रात तक वहां रहकर पानी की निकासी करवाई थी। इस दौरान विधायक ने हरि किशन को अपनी तनख्वाह में से पचास हजार रुपए देने का वादा किया था। जिसे निभाते हुए उन्होंने यह चेक सौंपा।

pop ronak

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को मकान गिरने से संबंधित रिपोर्ट भिजवाई गई है। सरकार से भी आपदा प्रबंधन के नॉर्म्स के अनुसार राशि स्वीकृत करवाई जाएगी। जयपुर के आगामी दौरे के दौरान इस बारे में चर्चा करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *