साइबर ठगी का शिकार लोगों के रुपए करवाए रिफंड, संदिग्ध खातों को करवाया जा रहा ब्लॉक

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • एक महीने में 16 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर

बीकानेर , 8 नवम्बर। बीकानेर की साइबर पुलिस ने करीब 17 लाख रुपए पीड़ितों के खातों में वापस रिफंड करवाए हैं। जिले की साइबर क्राइम रिस्पॉन्स सेल ने महज एक महीने में ये कार्रवाई की है। पूरे साल का रिफंड आंकड़ा करोड़ों रुपए तक पहुंच गया है।अभी भी अनेक लोगों के लाखों रुपये रिफंड नहीं हो पा रहें हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

साइबर थाने के सीआई गोविन्द व्यास ने बताया- साइबर सेल ने अक्टूबर में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के 16 लाख 70 हजार 630 रुपए संदिग्ध खातों से रिफंड करवाए हैं। देशभर में बड़ी संख्या में आमजन के साथ कई तरीकों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। समय पर सूचना मिलने के साथ ही साइबर पुलिस संबंधित बैंक खातों को सीज करके उससे राशि रिफंड करवाने का काम करता है। इसके लिए समय पर सूचना मिलना अत्यावश्यक है।

pop ronak
kaosa

251 शिकायतों पर कार्रवाई व्यास ने बताया- अक्टूबर महीने में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड से संबंधित प्राप्त 251 शिकायतों पर कार्रवाई की गई। तकनीकी साधनों का उपयोग कर फ्रॉड ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया गया। इन शिकायतों में उपयोग में लिए गए खातों को ब्लॉक करवाया गया। ठगों ने बातों में फंसाकर जो राशि इन खातों में डलवाई गई थी, उसे सीज कर दिया गया।

फ्रॉड हुए राशि में से 16 लाख सत्तर हजार 630 रुपए संदिग्ध खातों से पीड़ित के खातों में ट्रांसफर करवाए गए। शेष राशि को भी होल्ड और रिफंड करवाने के लिए सभी बैंकों के नोडल अधिकारियों से सम्पर्क कर संदिग्ध खातों को ब्लॉक किया जा रहा है।

यहां कर सकते हैं कॉल

बीकानेर में साइबर क्राइम रिस्पॉन्स सेल के हेल्पलाइन नम्बर 78770-45498 है। सोशल मीडिया एवं साइबर जागरूकता अभियान में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तुरंत सूचना मिलने की स्थिति में रुपए रिफंड करवाने की संभावना अधिक रहती है।

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *