विभिन्न कैटेगरी की 100 से अधिक महिलाओं को मिला नारी शक्ति गौरव अवार्ड

विभिन्न कैटेगरी की 100 से अधिक महिलाओं को मिला नारी शक्ति गौरव अवार्ड
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • प्रत्येक महिला त्याग, समर्पण व सेवा की प्रतिमूर्ति – कन्हैयालाल भाटी

बीकानेर, 13 अप्रैल । महिलाओं का सम्मान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है। यह बात रविवार को कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित नारी शक्ति गौरव अवार्ड समारोह के दौरान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी द्वारा कही गई। अध्यक्ष भाटी ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता’ जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नहीं होता है वहां किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं। प्रत्येक महिला में त्याग, समर्पण व सेवा का गुण विद्यमान होता है, आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने कहा कि महिलाओं के उत्थान हेतु संस्थान द्वारा निरन्तर अभियान, योजनाएं फलीभूत की जाती रही है। महिलाओं को रोजगार व हुनर मिले इसके लिए सदैव प्रयास किए गए हैं। विशेष रूप से अभियान चलाकर बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 18 से अधिक केन्द्र बना कर उनमें सिलाई प्रशिक्षण के शिविर लगाए गए। केवल सिलाई सिखाना ही नहीं बल्कि सिलाई प्रशिक्षण के बाद रोजगार भी मिले इसके लिए कपड़े के थैलों, बिस्तर-रजाई कवर, गाउन सहित अनेक प्रकार की सिलाई के ऑर्डर भी दिलवाए गए। कुछ समय पहले कपड़े के लगभग 50 हजार से अधिक थैले महिलाओं को कच्चा माल देकर तथा मेहनताना देकर बनवाए गए और जन-जन को नि:शुल्क वितरित किए गए। गणगौर, फाग व अन्य सांस्कृतिक आयोजनों पर महिलाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना भी संस्था के उद्देश्यों में निहित है।

pop ronak

आयोजन से जुड़े सुशीर सिंह भाटी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण, राजनीति तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह को मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व समाजसेविका आशा नैनवाल ने भी सम्बोधित किया। बेजुबान वेलफेयर की आरती गहलोत ने जीव दया का संदेश दिया। मुरली गहलोत ने बताया कि मुरली पंवार, आसिफ, आरती गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया तथा हेमन्त परिहार, शारदा नायक व सपना तंवर ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाला स्वामी, मीनू मोदी, पिंकी आचार्य, खुश्बू सांखला, आशा, प्रियंका, कंचन, गौरीशंकर भाटी, जय पारीक, रोहन मोदी की सक्रिय सहभागिता रही। रजनीश जोशी व सुशीर सिंह भाटी ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा विनय हर्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री करणी समर्थ सेवा समिति, लव ओवर कैफे, बेजुबान वेलफेयर, अलाइंस इंस्टीट्यूट एवं वीर सामाजिक कार्य समिति शामिल रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *