श्रीमती रूपकला भंडारी तेरापंथ महिला मंडल कोयंबत्तूर की नई अध्यक्ष मनोनीत

श्रीमती रूपकला भंडारी तेरापंथ महिला मंडल कोयंबत्तूर की नई अध्यक्ष मनोनीत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

कोयंबत्तूर, 15 जुलाई । तेरापंथ महिला मंडल कोयंबत्तूर के वर्ष 2024-2025 की साधारण सभा का आयोजन आज तेरापंथ भवन में अध्यक्ष मंजू सेठिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र और मंगलाचरण से हुआ, जिसके बाद प्रेरणा गीत का संगान किया गया। उप मंत्री ममता पुगलिया ने पिछली साधारण सदन की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। अध्यक्ष मंजू सेठिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। उप मंत्री मधु चोरड़िया ने संविधान का वाचन किया, और कन्या मंडल का प्रतिवेदन प्रभारी स्वीटी बोथरा ने प्रस्तुत किया, जिसे भी सदन ने पारित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्री सुमन सुराना ने वर्ष भर में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष सुमन सेठिया ने वर्ष भर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, और जिज्ञासा समाधान के पश्चात उसे भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी मंजू गिड़िया ने वर्ष 2025-2027 के लिए अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रूपकला भंडारी के नाम की घोषणा की। उपस्थित सभी बहनों ने ‘ओम् अर्हम’ की ध्वनि से नए अध्यक्ष का अभिवादन किया। अंत में, मंत्री सुमन सुराना ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस सभा का कुशल संचालन मोनिका लूनिया ने किया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *