नगर निगम की कचरा गाड़ी ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी को मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटा, हालत गंभीर

रिटायर्ड बैंक अधिकारी को मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 नवंबर। बीकानेर शहर के गोकुल सर्किल के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन ने स्कूटर सवार एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को पीछे से टक्कर मार दी और वाहन रोकने की बजाय उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ट्रोमा सेंटर में ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। नयाशहर पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर दर्शन के लिए निकले थे केशव दत्त आचार्य
जवाहर नगर निवासी केशव दत्त आचार्य शनिवार सुबह अपने स्कूटर पर सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। जैसे ही वे गोकुल सर्किल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सफाई वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें घसीटना जारी रखा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अस्पताल में बिगड़ी तबीयत, ट्रोमा सेंटर में वेंटिलेटर पर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, घर पहुंचने पर जब उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, तो परिजन उन्हें जीवन रक्षा अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रोमा सेंटर में डॉ. दिनेश सोढ़ी और डॉ. कपिल पारीक की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने भी डॉक्टर कपिल पारीक से घायल की स्थिति की जानकारी ली है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, भाजपा नेता ने जताई नाराजगी
नयाशहर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अभय कमांड सेंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके।

इस घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा इस तरह की लापरवाही और पूर्व में हुए हादसों पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *