बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में एनसीसी शिविर: सीपीआर और आगजनी बचाव प्रशिक्षण का आयोजन

सीपीआर और आगजनी बचाव प्रशिक्षण का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 नवंबर । बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन, दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस से श्री दुर्ग राजसिंह शेखावत और वेटरनरी कॉलेज के डिजास्टर मैनेजमेंट से श्री शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीपीआर प्रशिक्षण: जीवन बचाने की प्राथमिक विधि
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दुर्ग राजसिंह शेखावत ने स्वयंसेवकों को सीपीआर (CPR – Cardiopulmonary Resuscitation) की सैद्धांतिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की समुचित जानकारी से मानव जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने श्वास चेक करने की महत्वपूर्ण LALF विधि (Look, Listening, Feel) को विस्तार से समझाया और एक स्वयंसेवक पर सीपीआर की संपूर्ण प्रायोगिक जानकारी का प्रदर्शन किया।

pop ronak
BC opening

फायर मैनेजमेंट और बचाव अभ्यास
अगले सत्र में शैलेंद्र सिंह ने आगजनी से बचाव का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने फायर मैनेजमेंट को सैद्धांतिक रूप से समझाते हुए बताया कि उचित सावधानी से 90% आगजनित दुर्घटनाओं को प्रारंभिक 18 से 30 सेकंड में नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आग के A, B, C, और D वर्गीकरण को बारीकी से समझाया और इसके बाद अनायास आगजनी की रोकथाम का लाइव प्रदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके उपरांत, स्वयंसेवकों ने कॉलेज से एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें कल आयोजित होने वाले निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की जानकारी आमजन को दी गई।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *