नेहा भादू को अंग्रेजी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि

नेहा भादू
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 28 सितम्बर। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय (SKD University), हनुमानगढ़ द्वारा नेहा भादू को अंग्रेजी विषय में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।
शोध कार्य और शैक्षणिक योग्यता
उन्हें यह उपाधि “रोहिटन मिस्त्री के चुनिंदा उपन्यासों का भाषाई सामाजिक-सांस्कृतिक अध्ययन” नामक विषय पर शोध कार्य करने के लिए दी गई है। नेहा भादू ने अपना शोध कार्य एसकेडी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नीरज दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पूर्ण किया। यह उपाधि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के तहत प्रदान की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेहा भादू के पति एडवोकेट राजेश कड़वासरा ने उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पीएचडी से पहले, नेहा ने अंग्रेजी सहित राजस्थानी और शिक्षा में मास्टर्स कोर्स किए हैं। इसके अतिरिक्त, वह प्रारंभिक शिक्षा में डीईसीई, तथा कम्युनिकेशन एवं आईटी स्किल्स, इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और गाइडेंस एवं काउंसलिंग में भी सर्टिफिकेट कोर्स कर चुकी हैं। वर्तमान में, वह राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हनुमानगढ़ में अतिथि प्रवक्ता (अंग्रेजी) के पद पर सेवारत हैं।

pop ronak

शुभकामनाएं और आभार
नेहा भादू ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और संपूर्ण परिवार को दिया। इस अवसर पर, राजस्थानी मोट्यार परिषद के सदस्य और उनके पति एडवोकेट राजेश कड़वासरा सहित परिषद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु टाक, कमल किशोर मारू, प्रशांत जैन, राजेश चौधरी, रामावतार उपाध्याय और अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *