जैन यूथ क्लब महिला विंग की भी स्थापना करेगा

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जैन यूथ क्लब, बीकानेर का दशाब्दी महोत्सव के तहत जीव दया व मानव सेवा प्रकल्पों की शुरुआत

बीकानेर, 15 सितम्बर। जैन यूथ क्लब, बीकानेर का दशाब्दी महोत्सव के तहत क्लब के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को भगवान महावीर की स्तुति, वंदना व नवकार महामंत्र के मंत्र के जाप के बाद बाद नर सेवा नारायण सेवा, जीव दया व मानव सेवा प्रकल्पों की शुरुआत की गई।
जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा ने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस (15 सितम्बर 2013 दस वर्ष पूर्व) पर भीनासर की श्री मुरली मनोहर गौशाला, गाय, नंदी व बछड़ों को गुड़ चारा खिलाया गया तथा गौ माता से सेवा कार्यों को निष्काम भाव से करने का आशीर्वाद लिया। सुदर्शन नगर व नागणेचीजी मंदिर रोड के सेवा आश्रम में मूक, बधिर, लाचार व घर परिवार से बेघर बच्चों को अल्पहार करवाया गया तथा परमात्मा से प्रार्थना की गई की दोनों आश्रमों के बच्चे स्वस्थ व कुशल रहे। क्लब के सदस्यों ने रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में घर परिवार से बेघर, लाचार, लावारिस वृद्धजनों की सेवा की गई। सेवा कार्य क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतेन्द्र बैद, पूर्व सचिव विनीत बांठिया, वर्तमान सचिव विशाल गोलछा, शांति विजय सिपानी, दर्शन सांड, मयंक बांठिया, मनोज खजांची, गुलाब बोथरा, देवेन्द्र पुगलिया, धवल नाहटा, जितेश बांठिया, विपुल कोठारी आदि क्लब के सदस्यों ने वृद्धजनों के दुख-दर्द को सुना तथा उन्हें अल्पाहार करवाया।
क्लब के उपाध्यक्ष पंकज सिंघवीं ने बताया कि जैन समाज के बच्चों में खेलकूद गतिविधियों में रुचि जागृत करने व उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए ’’ जैन ओलम्पिक का आयोजन दीपावली पर्व के बाद किया जाएगा। क्लब के उपाध्यक्ष हेमंत सिंधी ने बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत ही जैन यूथ क्लब से सम्बद्ध महिला विंग की भी स्थापना की जाएगी। क्लब के शताब्दी वर्ष के तहत ही क्लब के 11 वें स्थापना दिवस 15 सितम्बर 2024 तक विभिन्न सेवा, सामाजिक जागृति, सामाजिक संगठन को मजबूत करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *