बीकानेर के स्टूडेंट्स सीख पाएगें इंटिग्रेशन ऑफ इमरजिंग टैक्नोलॉजी इन द एवरीडे लाइफ

नाइलिट बीकानेर शुरू करेगा एआई एवं अन्य डिजिटल कोर्सेज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • नाइलिट बीकानेर शुरू करेगा एआई एवं अन्य डिजिटल कोर्सेज

 

बीकानेर, 22 मई । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौ‌द्योगिकी संस्थान नई दिल्ली की ओर से राजस्थान केन्द्र के कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त सचिव डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों हेतु भारत सरकार से मान्यता प्राप्त आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटि, इंटरनेट ऑफ थिक्स, मल्टीमीडिया और ब्लॉकचेन सहित अन्य डिजीटल कोर्सेज शुरू किये जा रहे है जो अभी तक इस स्तर पर शुरू नहीं हुए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि नाइलिट के दो केन्द्र बीकानेर में संचालित है एक डूंगर कॉलेज और दूसरा महाराजा गंगासिंह विश्ववि‌द्यालय में। महाराजा गंगासिंह सिंह विश्ववि‌द्यालय में शीघ्र ही राजस्थान की पहली इंडिया एआई लैब शुरू होने जा रही है। नाइलिटी बीकानेर के संयुक्त निदेशक कपिल नेयाल ने बताया कि इन कोर्सेज के बाद एआई एप डवलपर्स, आईओटी सॉल्यूशन आर्किटेक्ट तथा डेटा एनालिटिक्स, मोबाइल एप डवलपर एवं साइबर सिक्योरिटी आर्किटेक्ट, बन पाएगें। नाइलिटी एमजीएसयू केन्द्र प्रमुख जे मोहन कोली ने बताया कि इन कोर्सेज के अंतर्गत एआई से रिलेटेड हैल्थ एग्रीकल्चर, एज्यूकेशन तथा डिजिटल पत्रकारिता से जुडे अतिआधुनिक नवीनतम तकनीक का उपयोग कर पाएगें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नाइलिट अजमेर केन्द्र की अतिरिक्त निदेशक अनीता शर्मा ने बताया कि बीकानेर केन्द्रों पर इमरजिंग टैक्नोलॉजी से जुडे आधुनिक उपकरण मौजूद है जैसे थ्रीडी प्रिंटर आधुनिक नेटवर्क स्विचेज, और एआई व आईओटी के किट्स उपलब्ध है। इन सुविधाओं से स्टूडेंट्स थ्योरी एवं प्रैक्टिकल जानकारी एक साथ सीख पाएगें। उल्लेखनीय है कि किसी भी संकाय में 12वीं पास विद्यार्थी इन नाइलिट के कोर्सेज में प्रवेश ले सकता है। प्रवेश सबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 7793072375 तथा 9461980907 मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।

pop ronak
BC opening

आपको बता दे कि नाइलिट द्वारा संचालित ओ लेवल ए लेवल एवं सीसीसी आदि कोर्सेज राजस्थान सरकार की विभिन्न भर्तीयों के लिए भी मान्यता प्राप्त है। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि लैब में ही विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज दिया जाता है साथ ही प्रोजक्ट बेस टीचिंग करवायी जाती है जिससे हमारे यहां से निकल विद्यार्थी इंडस्ट्री में अपना बेस्ट परफोरमेंस दे पाएगें। विभिन्न कोर्सेज की श्रृखंला में एडिटीव मैन्यूफैक्चरिंग, आईओटी कोर्स के विभिन्न एप्लीकेशन जैसे स्मार्ट सीटी ड्रोन एप्लीकेशन से जुडे कोर्सेज का अध्ययन सम्मिलित है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *