जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर में अब हर गतिविधि पर तीसरी आंख का पहरा

जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर में अब हर गतिविधि पर तीसरी आंख का पहरा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 30 दिसम्बर। जिला परिवहन कार्यालय की परमिट,कर ओर वाहन संबंधी सभी शाखाओं सहित बरामदे की एकल विंडो तथा बाहर परिसर की हर गतिविधि पर अब तीसरी आंख यानि कैमरे की नजर रहेगी। अधिकारियों व कई अनुभाग कक्षों सहित कार्यालय परिसर में करीब 24 सीसी कैमरे लगवाए जा रहे है। इससे कार्यालय कक्षों व कार्यालय परिसर में होने वाली हर गतिविधि का रिकॉर्ड रहेगा। सीसी टीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इस कार्य पर लाखों रुपए का खर्च आएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय बीकानेर में आरटीओ अनिल पांड्या ने नवाचार करते हुए विभाग की शाखाओं में अनुशासन बनाने ओर आमजन के वाहन ओर ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों में सुगमता ओर सरलता प्रदान करने का प्रयास किया हैं।इससे बाहरी लोगों ओर निजी व्यक्तियों की दखलंदाजी पर भी लगाम कसी जाएगी। विभिन्न शाखाओं के कार्मिक और अधिकारी भी कार्यालय समय में अपनी सीटों ओर विंडो पर मिलेंगे।

pop ronak

आरटीओ अनिल पांड्या ने आरटीओ बीकानेर में सीसी टीवी कैमरे लगाने के साथ साथ संविदा पर लगे गार्डों और कार्मिकों का यूनिफॉर्म कोड ओर पहचान के तौर पर आईडी कार्ड लागू करने का भी निर्णय लिया हैं। ताकि पब्लिक ओर कार्मिकों में अनुशासन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *