अभी गर्मी के तेवर और तीखे होंगे:बीकानेर के तापमान में बढ़ोतरी होगी

बीकानेर में मौसम बदला, सुबह-शाम ठंडक का अहसास, तापमान 30.5 डिग्री पहुंचा; बारिश के आसार नहीं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं

बीकानेर , 18 मई। बीकानेर के तापमान में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होना तय है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा तापमान अब 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार करने की तैयारी में है। 22 मई के बाद पारा तेजी से बढ़ना शुरू होगा जो जून के पहले सप्ताह तक थमने वाला नहीं है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ेगा। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। शनिवार को भी इसमें कोई खास कमी नहीं आने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट्स हैं कि तापमान 45 डिग्री से 49 डिग्री सेल्सियस तक अगले कुछ दिन में पहुंच सकता है।

pop ronak

25 मई बाद नौ तपा के कारण भी गर्मी में बढ़ोतरी होगी। पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आम लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने होंगे। सरकार ने हेल्थ डिपार्टमेंट को भी इस संबंध में चेतावनी दी है। हीट वेव के चलते लू से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि एंटी साइक्लोन की वजह से तापमान में अभी और वृद्धि होगी। इस बार ये राजस्थान के ऊपर बना है, वेंटीलेशन नहीं बन पाने के कारण पारा और बढ़ गया है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *