प्रवासी राजस्थानी कैलिफोर्निया निवासी कुंदन- कृतिका व्यास का अभिनंदन

प्रवासी राजस्थानी कैलिफोर्निया निवासी कुंदन- कृतिका व्यास का अभिनंदन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 दिसम्बर। प्रवासी राजस्थानी एवं अमेरिका निवासी आईटी विशेषज्ञ कुंदन व्यास ने कहा है कि भारत के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं, अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट में सैन फ्रांसिस्को शहर में कार्यरत व्यास दंपती कुंदन -कृतिका व्यास अपने नागरिक अभिनंदन के उपरांत बोलते हुए कहा कि वहां भारतीय विशेषज्ञों की हमेशा जरूरत महसूस की जाती है। इन दिनों कुंदन व्यास अपने बेटे को यज्ञोपवित संस्कार के लिए बीकानेर आए हुए हैं, इस अवसर पर साझी विरासत के तत्वावधान में कुंदन व्यास और कृतिका व्यास का नागरिक अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुंदन एवं कृतिका ने कहा कि भारतीय युवा पूरे विश्व में किसी भी विषय पर कमजोर नहीं है, उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह भारतीय होने के साथ-साथ अमेरिका जैसे देश में अपने हुनर से काम कर रहे हैं वह कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। कुंदन व्यास ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होना चाहिए मेहनत करते रहना और विदेश में उनके हुनर का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में भारतीय युवा पूरे विश्व में अपनी अलायदा पहचान रखते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा शिक्षाविद सुभाष जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका में रहते हुए भारत की सभ्यता एवं संस्कृति को नहीं भूलने वाले व्यास दंपति बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर तैराकी के राष्ट्रीय कोच गिरिराज जोशी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी संस्कृति विदेश में भी अपना डंका बज रही।

pop ronak

कार्यक्रम में सानिध्य देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है विशेष कर राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति आज पूरे विश्व में मौजूद है। इस अवसर पर श्रीमती भंवरी देवी, आशा जोशी, विमला कुमारी एवं संगीता कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *