नेत्रहीन विद्यालय में छात्रावासित सीटों की संख्या बढी

मूंधड़ा एवं पचीसिया ने जताया शिक्षामंत्री दिलावर का आभार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • मूंधड़ा एवं पचीसिया ने जताया शिक्षामंत्री दिलावर का आभार

बीकानेर , 22 जनवरी। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट प्रतिनिधि श्रीकिशन मूंधड़ा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने शिक्षामंत्री मदन दिलावर का राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय की 25 सीटों की संख्या को बढाकर 50 किये जाने पर आभार जताया | श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय उच्च प्राथमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हो चुका था। फिर भी केवल 25 सीटें ही स्वीकृत थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षामंत्री के बीकानेर प्रवास पर हमारी और यह मांग रखी गई थी | साथ ही मूंधड़ा ने बताया कि यदि विभाग विद्यालय में महिला वार्डन एवं 30 छात्राओं के रहने की स्वीकृति दे देता है तो हमारे ट्रस्ट द्वारा जल्द ही छात्रावास का निर्माण भी करवा दिया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारी और से आवासित छात्रवासितों के मेस भत्ते को भी बढाने हेतु शिक्षामंत्री से मांग की गई है क्योंकि नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय के छात्रावास में वर्तमान में भोजन दरें राज्य सरकार के आदेश 30.08.1982 के अनुसार ही चल रही है जिसके अनुसार 1000 रूपये मेस भत्ता दिया जता है जो कि राज्य सरकार के अन्य आवासीय विद्यालयों की तुलना में कम है | इस मेस भत्ते की राशि को 2000 रूपये प्रति बालक करने की मांग की है |

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *