नालंदा पब्लिक स्कूल में करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नालंदा पब्लिक स्कूल में करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अगस्त।आज नालंदा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम करुणा इंटरनेशनल बीकानेर के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध के सान्निध्य में संपन्न हुआ। शपथ समारोह में बोलते हुए घनश्याम साध ने वर्तमान भौतिकवादी समय में बच्चों के भीतर करुणा, सत्य, अहिंसा, पशु प्रेम, नशा मुक्ति और पॉलिथीन बहिष्कार जैसे गुणों के विकास को समय की महती आवश्यकता बताया।
करुणा गतिविधियों का लक्ष्य
शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने पूरे सत्र में होने वाली विभिन्न करुणा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल में करुणा क्लब की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के दौरान करुणा क्लब की नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें शामिल हैं। अध्यक्ष: आशीष सुथार,उपाध्यक्ष: अर्चना बिश्नोई, सचिव: सुशील कुमार जाट, सह सचिव: चारुता पुरोहित, कोषाध्यक्ष: कृष्णा हर्ष, संगठन सचिव: वैभव छंगाणी, प्रचार सचिव: हिमांशु ओझा, पर्यावरण चेतना सचिव: कृतिका रंगा, सांस्कृतिक सचिव: अंकिता पुरोहित, नशा मुक्ति एवं पॉलिथीन उन्मूलन सचिव: तुषार रोहिला, खेल सचिव: मयंक हर्ष, मीडिया प्रभारी: केशव व्यास, इस अवसर पर हरिनारायण आचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आशीष रंगा ने किया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *