श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 27 अप्रैल। श्री जैन स्नातकोत्तर महावि़द्यालय में ‘‘राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका-कुछ मुददे् एंव चुनौतियाॅ‘‘ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डाॅ. जी.एस. चैहान, संयुक्त सचिव विश्ववि़द्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, श्री जैन स्नातकोत्तर महावि़द्यालय, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, मंत्री सी.ए. माणक चन्द्र कोचर, सदस्य, किशोर कुमार बांठिया एंव प्राचार्य श्रीमती संध्या सक्सेना, श्री जैन कन्या महाविद्यालय उपस्थित थे। सर्वप्रथम महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ शिव राम सिंह झाझडिया ने मुख्य वक्ता व अतिथियों का स्वागत किया।

pop ronak

मुख्य वक्ता डाॅ. जी.एस. चौहान ने अपने उद्बोधन मे कहा कि महिला शक्ति के बिना हमारा जीवन कभी भी सफल नही हो सकता है। युगों -युगों से भारतीय नारी को सम्मान दिया जाता रहा है, वह साहस, शौर्य, बलिदान, व त्याग का प्रतीक है। नारी का सम्मान सभ्य समाज मे सर्वोपरि माना गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार कोचर के कहा कि राष्ट्र निर्माण के संदर्भ मे नारी विद्याता की सर्वोतम और उत्कृष्ट कृति है। कार्यक्रम में सी.ए. माणक चन्द कोचर ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, शै़िक्षणिक, धार्मिक कार्य शक्ति ही परिवार, समाज ओर राष्ट्र को सशक्त बनाती है।

अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र चौधरी ने सभी आगुन्तको का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एंव छात्र/छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सतपाल मेहरा ने कीया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *