रोड रोलर के नीचे आए डेढ़ सौ साइलेंसर

रोड रोलर के नीचे आए डेढ़ सौ साइलेंसर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • ट्रेफिक पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद नष्ट किए साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न

बीकानेर , 25 मई। बीकानेर यातायात पुलिस ने जनवरी से अब तक सीज हुए बुलेट के करीब डेढ़ सौ साइलेंसर को नष्ट कर दिया। एक रोड रोलर के नीचे डालकर इन सभी को नष्ट किया गया। यातायात पुलिस ने इसके लिए अदालत में अर्जी दायर की, जहां से इन्हें नष्ट करने की स्वीकृति मिलने पर रविवार को एक साथ नष्ट कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि एक जनवरी 25 से अब तक जब्त और सीज किए गए बुलेट के साइलेंसर को नष्ट किया गया है। बड़ी संख्या में लोग अपनी बाइक पर लगे ओरिजनल साइलेंसर को हटाकर दूसरा साइलेंसर लगा लेते हैं। इसमें पटाखे जैसी आवाज होती है। जिस लगाना गैर कानूनी है। समय-समय पर कार्रवाई करते हुए ऐसे साइलेंसर उतारकर बाइक पर ओरिजनल साइलेंसर लगवाए जाते हैं। एक जनवरी से अब तक 140 साइलेंसर बरामद हुए थे, जिन्हें रविवार को अदालत के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न भी नष्ट किए गए। करीब तीस प्रेशर हॉर्न पुलिस ने पहले जब्त किए थे।

pop ronak

रानी बाजार ओवरब्रिज के पास स्थित यातायात पुलिस के स्टेशन पर सभी साइलेंसर लाइन में रखे गए। फिर एक रोड रोलर को इन सभी पर चला दिया गया। जिससे भारी भरकम साइलेंसर भी नष्ट हो गए, जिन्हें अब वापस उपयोग में नहीं लिया जा सकता। इस प्रक्रिया को यातायात पुलिस ने अपने स्तर पर नहीं निपटाया बल्कि अदालत की स्वीकृति लेकर किया। अदालत ने ही इन्हें नष्ट करने के आदेश दिए थे। यातायात निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही फिर से सीज करने का अभियान चलेगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *