सड़क हादसे में घायल दो युवकों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में घायल दो युवकों की दर्दनाक मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 21 मई। बीकानेर के खाजूवाला में सड़क हादसे में घायल दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसा खाजूवाला से तीन किलोमीटर दूर दंतौर रोड पर हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात दंतौर सड़क मार्ग पर श्री गोपाल गौशाला से आगे सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई हैं। एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

pop ronak

इसके बाद पंचायत समिति खाजूवाला प्रधान धर्मपाल बिरड़ा व समाजसेवी जीतू सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। खुद की स्कॉर्पियो गाड़ी से दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान ही दोनों युवकों की मौत हो गई। डॉ. अमरचंद बुनकर व डॉ. भीमसेन गोदारा ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

खाजूवाला पुलिस थाना के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि खाजूवाला-दंतौर रोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार विजयपाल पुत्र सूर्यप्रकाश जाति बिश्नोई उम्र 25 वर्ष निवासी 365 हैड पीएस रावला व निशांत पुत्र काला सिंह जाति जटसिख उम्र 30 वर्ष निवासी 12 डीओल पीएस रावला की मौत हो गई। सूचना के बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई हैं तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इस संबंध में खाजूवाला पुलिस ने दोनो शवों को सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं, जिनका आज पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *