दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी

दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

दिल्ली के अस्पताल में हुआ नन्हे मेहमान का आगमन; शादी के दो साल बाद साझा किया इमोशनल पोस्ट, फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नई दिल्ली। (मनोरंजन डेस्क, 19 अक्टूबर) बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा के घर दिवाली से ठीक एक दिन पहले बड़ी खुशी का आगमन हुआ है। परिणीति चोपड़ा ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर एक साझा, भावुक संदेश के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। परिणीति की डिलीवरी के लिए रविवार दिनभर से ही यह खबर मीडिया में छाई हुई थी कि उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राघव चड्ढा और उनका पूरा परिवार इस मौके पर मौजूद था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

‘फाइनली वह आ गया’: कपल का इमोशनल मैसेज
बेटे के जन्म के तुरंत बाद परिणीति और राघव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से एक साझा और इमोशनल मैसेज जारी किया। इस पोस्ट में लिखा गया है: “फाइनली वह आ गया। हमारा नन्हा मेहमान। और हमें इससे पहले की जिंदगी याद ही नहीं है। बाहें भरी हैं और हमारे दिल भी भरे हुए हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सबकुछ है। आभार सहित- परिणीति और राघव।”

शादी के दो साल बाद बने माता-पिता
राघव और परिणीति शादी के लगभग दो साल बाद माता-पिता बने हैं। दोनों 24 सितंबर 2023 को उदयपुर, राजस्थान के द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। इसी साल अगस्त में इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक छोटे केक की तस्वीर साझा कर परिणीति की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। परिणीति-राघव ने एक साझा पोस्ट में उस समय उन्होंने लिखा था, छोटे-छोटे दो पैर और 1+1=3 इक्वेशन वाला एक केक शेयर कर फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। साथ ही लिखा था,”हमारा छोटा ब्रह्मांड रास्ते में है। बेहद खुशकिस्मत हैं।”

सेलेब्स और फैंस ने बरसाया प्यार
परिणीति और राघव द्वारा बेटे के जन्म की खबर साझा करते ही बधाइयों का तांता लग गया। कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘Wow! बधाई हो’ लिखकर खुशी जाहिर की, जबकि फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री कृति सेनन, एल्नाज़ नौरोजी, हुमा कुरैशी और बख्तियार ईरानी समेत कई अन्य सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई देते हुए नन्हे मेहमान के प्रति रेड हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जताया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *