गंगाशहर में गड्ढों से हाहाकार, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दुर्घटनाओं का खतरा

गंगाशहर में गड्ढों से हाहाकार, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दुर्घटनाओं का खतरा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 सितंबर। गंगाशहर के नई लाइन स्थित गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर और मुख्य सड़क पर पिछले 25 दिनों से गहरे गड्ढे खुदे पड़े हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह स्थिति प्रशासनिक और ठेकेदार की घोर लापरवाही का परिणाम है। यह व्यस्त मार्ग इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है, जिससे प्रतिदिन निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने कई बार अधिकारियों से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) से पहले गड्ढों को ठीक करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नागरिकों ने बताया कि गड्ढों के पास कोई संकेत सूचक भी नहीं लगाया गया है, जिससे खासकर रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने शिकायत की कि निजी कार या टैक्सी से गुजरने वाले लोग वाहन के उछलने से चोटिल हो रहे हैं, और इन गड्ढों ने क्षेत्र के नागरिकों के दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर दी है, जिससे उन्हें शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

pop ronak

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि गांधी चौक के गड्ढों और सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं करवाई गई, तो वे रास्ता रोको सहित बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेंगे। नागरिकों ने यह भी बताया कि गंगाशहर की स्थिति केवल इसी चौक तक सीमित नहीं है, बल्कि महावीर चौक से नोखा रोड, चोपड़ा स्कूल से गांधी चौक, और नोखा से सुजानदेसर रोड तक अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं और बीमारी का घर बनती जा रही हैं, जिस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *