रामसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 235 रोगियों की जांच के बाद 14 का ऑपरेशन रविवार को

रामसर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 235 रोगियों की जांच के बाद 14 का ऑपरेशन रविवार को
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 सितंबर। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में शनिवार को रामसर के महात्मा गांधी विद्यालय में एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर चांदमल, धूड़मल, माणक चंद डागा (गंगाशहर व बैंगलोर) के सहयोग से लगाया गया, जिसका लाभ रामसर, नापासर, सींथल और आसपास के गाँवों के लोगों ने उठाया।
आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के अध्यक्ष चंपालाल डागा ने बताया कि शिविर में अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी और उनकी सहयोगी टीम ने कुल 235 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं। जाँच के बाद, 14 रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए, जिन्हें तुरंत बस के माध्यम से रामसर से गंगाशहर नेत्र चिकित्सालय लाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चयनित 14 रोगियों का ऑपरेशन रविवार को किया जाएगा। डागा ने बताया कि सोमवार को इन रोगियों की पुनः जांच होगी और उन्हें निःशुल्क चश्मा व दवाइयाँ उपलब्ध कराकर वापस रामसर भेजा जाएगा। इन रोगियों और उनके सहयोगियों के रहने व खाने की व्यवस्था गंगाशहर के डागा गेस्ट हाउस में की गई है। इस शिविर को सफल बनाने में राजेन्द्र बालेचा, दीपक बंसल, शंकर लाल सोनी, मुकेश कुलरिया, सहयोगी अनिल डागा, सुमति डागा, अंकित डागा, और पंचायत समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सेवाएँ दीं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *