तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गर्भवती पत्नी की मौत, 3 साल की बेटी घायल 

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गर्भवती पत्नी की मौत, 3 साल की बेटी घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पति ने लगाया नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

कोटा, 15 अक्टूबर । कोटा के नॉर्दर्न बायपास पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह महीने की गर्भवती 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन साल की बेटी घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपति अपनी बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने जा रहे थे। इस घटना से परिवार की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सब्जी लेने निकले थे दंपत्ति

pop ronak

गामछ निवासी दयाराम बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी मोना और तीन साल की बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। जब वे नॉर्दर्न बायपास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोना बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरी और पिकअप की चपेट में आ गई। इस भयानक हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी तीन साल की बच्ची भी घायल हो गई।

शराब के नशे में होने का आरोप

मृतका के पति दयाराम ने पुलिस को हादसे की पूरी जानकारी देते हुए पिकअप चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिकअप का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चालक के नशे में होने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पिकअप नंबर के आधार पर तलाश जारी

रेलवे कॉलोनी थाने के एएसआई अब्दुल लतीफ ने बताया कि मृतका के पति द्वारा उपलब्ध कराए गए पिकअप नंबर के आधार पर वाहन की पहचान कर ली गई है और फरार चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोना का शव परिजनों को सौंप दिया।

इस अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में आने वाले नए मेहमान (शिशु) की तैयारियों और किलकारियों के जो सपने परिवार ने संजोए थे, वे इस दुर्घटना के साथ अधूरे रह गए और तीन साल की मासूम बच्ची के सिर से माँ का साया उठ गया।

खाओसा