एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी अमेरिका में सम्मानित

एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी अमेरिका में सम्मानित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 24 अगस्त। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को अमेरिका के बोस्टन में आयोजित राजस्थान मेडिकल एलुम्नी एसोसिएशन के 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें चिकित्सा शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सम्मेलन के दौरान डॉ. सोनी ने ‘इंडियन पर्सपेक्टिव ऑफ हेल्थ केयर’ विषय पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने एसपी मेडिकल कॉलेज की ई-लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के लिए भी अपील की। इस चार दिवसीय सम्मेलन में अमेरिका और भारत के 350 से अधिक जाने-माने डॉक्टरों ने भाग लिया। इस सम्मान को डॉ. सोनी के साथ-साथ राजस्थान की चिकित्सा शिक्षा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *